रिपोर्ट: मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर। पिरान कलियर की होनहार बेटी फैरूज फातिमा ने कड़ी मेहनत,लगन और मजबूत इरादों के दम पर IAS बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से पिरान कलियर सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। फैरूज फातिमा की इस शानदार सफलता को उनकी मेहनत, परिवार के सहयोग और क्षेत्रवासियों की दुआओं का नतीजा बताया जा रहा है। उनकी कामयाबी से युवाओं को भी प्रेरणा मिल रही है कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
इसी खुशी के मौके पर नगर पंचायत पिरान कलियर के सभासद नाजिम त्यागी ने फ़ैरूज फातिमा से मुलाकात कर उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया और उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि फ़ैरूज फातिमा ने IAS बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे पिरान कलियर का नाम रोशन किया है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
वही समाजसेवी हाजी सलीम उर्फ लाला त्यागी ने फ़ैरूज फातिमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। फ़ैरूज फातिमा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने भी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें दिल से मुबारकबाद दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की दुआ की।साथ ही लोगों ने उम्मीद जताई कि फ़ैरूज फातिमा अपने पद पर रहते हुए देश और समाज की सेवा कर क्षेत्र का नाम और रोशन करेंगी।

error: Content is protected !!