हरिद्वार 15 सितंबर लालढांग मैं भाजपा महिला मोर्चा की एक बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनामिका, जिला मंत्री प्रीति गुप्ता, मंडल प्रभारी अंजू बधवार तथा मंडल अध्यक्ष मंजू नेगी द्वारा उक्त बैठक आगामी लोकसभा व नगर निकाय चुनाव व् प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को मनाए जाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई।

 

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनामिका ने सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों से क्षेत्र में महिला मोर्चा मैं सदस्यता अभियान को लेकर तथा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को साथ जोड़कर महिला मोर्चे को और मजबूत बनाने के विषय पर विचार विमर्श किया। साथ ही भाजपा सरकार की रीति और नीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महिला कार्यकर्ताओं को प्रेरित भी किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को लेकर भी एक कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा लालढांग क्षेत्र में तैयारी को लेकर चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया।

वही मेरी माटी मेरा देश अभियान के चलते ग्रामीण महिलाओं के साथ शपथ भी ली गई ।

error: Content is protected !!