हरिद्वार 1 अगस्त,संयुक्त मोर्चा के घटक फूड्स श्रमिक यूनियन आईटीसी, देव भूमि श्रमिक संगठन हिंदुस्तान यूनिलीवर ,भेल मजदूर ट्रेड यूनियन बीएचईईएल , एवरेडी मजदूर यूनियन एवं एवरेस्ट इंडस्ट्रीज मजदूर यूनियन, यूरोलाइफ मजदूर संगठन भगवानपुर, राजा बिस्किट मजदूर संगठन, सीमेंस वर्कर यूनियन( सी एण्ड एस इलेक्ट्रिकल लिमिटेड ),कर्मचारी संघ सत्यम आटो, इंकलाबी मजदूर केंद्र के प्रतिनिधियों द्वारा एवरेडी के मजदूरों का लंबित एलटीए को तत्काल किया जाए।

एवरेस्ट के यूनियन के फार्म “जे ” और सुरक्षित कर्मकार के फार्म को पंजीकृत कराने, राजा बिस्किट के मजदूरों की समस्या को निस्तारण करने, सी एण्ड एस के मजदरों की समस्या का समाधान एवं हिन्दुस्तान यूनिलीवर के कर्मचारी जितेंद्र को आठ साल से निलंबन को वापस लेने व इंसेटिंव की समस्या का समाधान की आई आर की वार्ता कराने के लिए काफी सकारात्मक बातचीत हुईं।लंबित मामलों को समय पर ना होने पर मोर्चे ने आंदोलन की भी चेतावनी भी दी!

वार्ता में संयुक्त मोर्चा के संयोजक एवं फूड्स श्रमिक यूनियन आईटीसी के अध्यक्ष गोविंद सिंह भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह देवभूमि श्रमिक संगठन के मंत्री दिनेश कुमार इंकलाबी मजदूर केंद्र के हरिद्वार प्रभारी पंकज कुमार एवरेडी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अमित कुमार चौहान एवं महामंत्री अनिल कुमार सैनी एवरेस्ट इंडस्ट्रीज मजदूर यूनियन के गौरव कुमार एवं सुशील कुमार ,यूरोलाइफ मजदूर संगठन के महेश एवं मनोज ,कर्मचारी संघ सत्यम आटो के महिपाल सिंह ,सीमेंस वर्कर्स यूनियन c&s इलेक्ट्रिक लिमिटेड के अशोक कुमार एवं दिलीप कुमार एवं राजा बिस्किट मजदूर संगठन के प्रधान बच्चा प्रसाद जी उपस्थित रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!