गांधी जयंती पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अंकिता भंडारी को न्याय की मांग और रामपुर तिराहे गोलीकांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों के मामले में अब तक जांच न होने के विरोध में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे अनशन किया।प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने कहा कि आज का दिन कई मायनों में खास है क्योंकि आज के दिन दो महापुरुषों ने जन्म लिया था। जब हम भारत के इतिहास की बात करते हैं तो स्वतंत्रता संग्राम की बात जरूर होती है। इन्होंने अपने पूर्ण जीवन में शांति, सत्य और अहिंसा का पालन किया।

जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि हमारे बाद आजाद हुए देश हमसे आगे निकल गए भ्रष्टाचार हमारे देश की जड़ों में घुस चुका है। महिलाएं, बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की लेकर गांधी जी की प्रतिमा पर अनशन कर रही है। महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि आप अंकिता भण्डारी प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग करती है और दोषियों को बचाने के लिए किस बड़े नेता का संरक्षण प्राप्त है उसकी जांच भी होनी चाहिए। साथ ही रामपुर तिराहा गोलीकांड की अबतक जांच न होने के विरोध में अनशन कर रही है।

error: Content is protected !!