पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मादक द्रव्य एवं मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री व पंचायत चुनाव मे अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर एवं  क्षेत्राधिकारी सदर के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री व पंचायत चुनाव मे अवैध शराब की तस्करी करने वालों की धार पकड़ को सूचना संकलित कर आज दिनांक 21.09.2022 को  उप निरीक्षक इन्द्र सिंह गड़िया द्वारा हमराह का0 महेंद्र तोमर का0 संजय तोमर के साथ चौकी सुमननगर क्षेत्रांतर्गत मीरपुर तेलीवाला रोड से अभियुक्त अशोक पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम माछारेडी थाना कलियर जनपद हरिद्वार को बुलेरो गाड़ी से अवैध शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया पकडे गए अभियुक्त के पास से 240 पव्वे अवैध देशी शराब मार्का दबंग बरामद किये गए जिस संबंध में कोतवाली रानीपुर में उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 469/2022 धारा 60/72 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त  को समय से नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा ।

Don't Miss

error: Content is protected !!