हरिद्वार  राजनीतिक पार्टियों में उठापटक के  चलते कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। आपको बताते चलें कि ग्राम टीरा  से आम आदमी पार्टी के 26 भेल रानीपुर विधानसभा से मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह , संगठन सह मंत्री विकास सिंह  व बूथ अध्यक्षों ने  कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर  सदस्यता ग्रहण की है।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में परविंदर सिंह, अरविंद सिंह, पंजाब सिंह, अरविंद कुमार, विकास कुमार, विजेंदर सिंह, सौरभ सिंह, सोनू सिंह, संजय सिंह, रोशन सिंह, अनिल सिंह, भारत जीत सिंह, अंकित सिंह, गुरमीत  सिंह, हरमीत सिंह, शैलेंद्र सिंह ,उपकार सिंह, गुरजिंदर सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प किया है।

रानीपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान ने पार्टी में शामिल हुए नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति और नीति से अवगत कराया, साथ ही उन्हें प्रेरित किया कि अपने अपने क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत तेज गति से जन प्रचार को करना है। साथ ही कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति को जन-जन तक पहुंचाना है, जिससे कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत के साथ उत्तराखंड राज्य में अपनी सरकार बना सके व क्षेत्र की जनता की जन समस्याओं का समाधान कर सके, क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों को गति दे सकें, और रोजगार के नए आयाम स्थापित कर युवाओं को रोजगार मुहैया करा सके।

उन्होंने कहा कि आज जनता भी भाजपा की रीति और नीति से त्रस्त है जिसके चलते जनता भी बदलाव चाहती है और इस बार जनता बदलाव के मूड में है, और जनता का साथ कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। जिसके चलते इस बार सत्ता में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना निश्चित है।

error: Content is protected !!