उत्तराखण्ड के पौड़ी जिले से गाजियाबाद को वापस लौट रही बारात की मिनी बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फेल गई है। आपको बतादे की उक्त बस हादसे में तीन लोगों की मौत व 16 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।

बताया जा रहा हें की बस में टोटल 21 लोग सवार थे। यह दर्दनाक हादसा गढ़वाल और कुमाऊं की सीमा में पौड़ी जिले की शंकरपुर चैकी से कुछ दूर पर स्थित मारचूला के करीब हुआ। घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि पौड़ी से बारात की मिनी बस गाजियाबाद के लिए वापस लौट रही थी। इस दौरान हादसा हो गया।

हादसे की सुचना मिलते ही प्रशासन भी मोके पर पहुच गया और घायलों को  अस्पताल भेजने के इंतजाम कर सभी घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है।हादसे में गंभीर रूप से घायल शारदा देवी पत्नी वाश्वानंद भारद्वाज निवासी बी-377 लाजपत नगर साहिबाबाद गाजियाबाद (उप्र) ने दम तोड़ दिया। जो की  लड़के की बुआ बताई जा रहीं। वहीं राकेश शर्मा दूल्हे का भाई पुत्र किशोर शर्मा सल्ट व सरिता पत्नी रमेश नलाईगांव की रामनगर में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर लोग की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हाईवे तक लाया गया। पुलिस व आइटीबीपी जवानों ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर अन्य घायलों को रामनगर राजकीय चिकित्सालय भेजा गया है।

error: Content is protected !!