हरिद्वार /ज्वालापुर में भाईचारे और सौहार्द के पर्व पर दुर्गा मंदिर प्रांगण में लोहड़ी महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे  उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से लोहड़ी का पर्व सूक्ष्म रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाएं, बच्चों ने डांस कर आनंद लिया। हालांकि कोरोना के चलते इस बार रंगारंग कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। बुधवार को ज्वालापुर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में लोहड़ी महोत्सव का आयोजन किया गया। लोगों ने एक दूसरे को मूंगफली और रेवड़ी का प्रसाद देकर लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने कहा कि लोहड़ी आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है।

लोहड़ी आपसी समन्वय, प्रेम व भाईचारे को बढ़ाने वाला पर्व है। इसलिए सभी को मिलजुलकर रहना चाहिए। युवा जिला प्रभारी सचिन अरोड़ा ने कहा कि इस प्रकार के त्योहार आपसी भाईचारे की भावना के प्रतीक हैं। इन कार्यक्रमों में हमें देश की प्रगति के लिए कार्य करने का प्रण लेने की आवश्यकता है।

पंजाबी संस्कृति सबको साथ लेकर चलने वाली है। उन्होंने कहा कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए लोहड़ी पर्व सूक्ष्म रूप से मनाया गया है। सभी को कोरोना को लेकर जागरूक होकर मास्क, सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजू ओबरॉय, जिला महामंत्री राम अरोड़ा, जिलाध्यक्ष प्रमोद पादी, महिला जिला अध्यक्ष कामिनी सड़ाना, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र अरोड़ा, जिला महामंत्री मीनाक्षी छाबड़ा, शहर युवा अध्यक्ष भारत तनेजा, अक्षत मल्होत्रा, अक्षय कुमार आदि शामिल रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!