• *हाजी शमीम साबरी ने साथियो सहित डोर टू डोर जाकर जनता से किया सम्पर्क*
    *लँढोरा,जनझेडी, जैनपुर में किया जनसम्पर्क*
    खानपुर/मनव्वर क़ुरैशी/खानपुर विधानसभा के लंढोरा,जनझेडी, जैनपुर आदि ग्रामो में हाजी शमीम साबरी ने घर घर जाकर जनता से सम्पर्ककर आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है और घर घर जाकर आज़ाद समाज पार्टी के पक्ष में अपना समर्थन देने का आह्वान किया है।इस अवसर पर हाजी शमीम साबरी ने बताया है कि आज़ाद समाज पार्टी ने आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर होनी वाली सत्ता परिवर्तन रैली की तैयारी में पार्टी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में बड़ी मेहनत और लगन के साथ तैयारियों में जुट गए है।क्योंकि मौजूदा भाजपा सरकार द्वारा की गई महँगाई को लेकर जनता की कमर तोड़कर रख दी है।जनता बेहद परेशान है वो चाहे पट्रोल हो या डीजल हो या गैस हो या हो खाद्य सामग्री रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली हर जरूरी सामान की कीमत आसमान छू रही है जो मौजूद सरकार द्वारा उद्धोग पतियो को फायदा पहुंचाने एवं गरीब जनता का खून चूसने का काम कर रही है महँगाई के खिलाफ आज़ाद समाज पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है।और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्र शेखर आज़ाद के दिशा निर्देश पर देश भर में आंदोलन चलाया जाएगा और केंद्र एवं राज्यो से भाजपा व कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा।और आगामी चुनाव मे पार्टी को बड़ी जीत हासिल होगी जिसका उदाहरण जनता ने पूर्व में हुए उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत एवं ग्राम पंचायत के चुनाव में आज़ाद समाज पार्टी के प्रत्याशियों को जिताकर मिशाल पेश की है।जो जीते हुए प्रत्यासी गरीबो की लड़ाई लड़ रहे है और उनको उनका हक दिला रहे है।हाजी शमीम साबरी ने आगे कहा है कि आने वाला समय गरीबो, दलितों,पिछडे वर्ग,एवं अल्पसंख्यको का होगा जो अपना हक सत्ता पर काबिज होकर लेंगे।इस अवसर पर हाजी इलियास,साहुल खान,मोहम्मद अहबाब,अब्दुल सत्तार,अब्दुल जब्बार,मोहम्मद शकील,मोहम्मद परवेज,आदि उपस्थित रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!