हल्द्वानी इश्क में नाकाम हुए सरफिरे आशिक ने नाबालिक की हत्या करने का मामला सामने आया हैं।जिसमे आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल के पास से किशोरी का शव बरामद किया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। आपको बता दें कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी दो युवक अलमारी बनाने का कार्य करते हैं। युवकों का कहना है कि मृतक लड़की से उनका इकतरफा इश्क था। लड़की ने जब स्वीकार नहीं किया तो उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ में लगी हुई है। मामल बीती 29 सितंबर का बताया जा रहा है ।जिसमें 15 वर्षीय किशोरी घर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब किशोरी का कुछ पता नहीं चला तब परिवार जनों ने बनभूलपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। जिसके चलते पुलिस द्वारा खोजबीन शुरू की गई तो उक्त मामले में दो युवकों के नाम पुलिस के सामने आए। जिन्हें पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई तो पकड़े गए अभियुक्तों ने सारी हकीकत बयां कर दी। पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या के उपरांत शव को फेंके गए स्थान से शव को बरामद कर लिया गया। जिसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
इश्क में नाकाम हुए सरफिरे आशिक ने की नाबालिक की हत्या, देखे पूरी खबर
ByBKK News
Oct 6, 2021 521 views Uttarakhand News, किशोरी का शव बरामद, क्राइम न्यूज़, नाबालिक की हत्या
