धर्मनगरी हरिद्वार में स्वामी वामदेव की मूर्ति के  अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करने पूरे देश से साधु-संत हरिद्वार पहुंचे। इस क्रम में उन्नाव सांसद और संत साक्षी महाराज ने भी हरिद्वार पहुंचकर स्वामी वामदेव मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सांसद साक्षी महाराज ने हाल ही में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या मामले में अपना वक्तव्य रखा। साक्षी महाराज के अनुसार महंत नरेंद्र गिरि ने आत्महत्या नहीं की है उनकी हत्या हुई है। वहीं साक्षी महाराज ने इस दौरान महंत नरेंद्र गिरि के सुरक्षाकर्मियों पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए गंभीर आरोप भी लगाए और सीबीआई से इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने की मांग भी की।

Don't Miss

error: Content is protected !!