मनोज कश्यप,हरिद्वार

हरिद्वार में होने वाली परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मैं इस यात्रा को सफल बनाने के लिए पुरजोर कोशिश चल रही है। उसी कोशिश मै विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क साध कर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजवीर सिंह चौहान परिवर्तन यात्रा के सफल आयोजन की तैयारीयो मैं लगे हैं।

आपको बता दें की दिनांक 18 सितंबर 2021 को परिवर्तन यात्रा हरिद्वार हर की पौड़ी से प्रारंभ होकर पूरे जनपद में भ्रमण करेगी। जिसको लेकर आज भेल क्षेत्र में स्वर्ण जयंती पार्क सेक्टर 3 के सामने एक जनसभा का आयोजन वतिष्ठ कोंग्रेसी नेता राजवीर सिंह के नेतृत्व में किया गया। आयोजित की गई जनसभा में उनके द्वारा युवाओं में जोश भर कर कार्यक्रम को सफल बनाए जाने का आह्वान किया गया।

कांग्रेस पार्टी कि इस परिवर्तन यात्रा को आगामी चुनाव की तैयारियों का एक बड़ा रूप भी माना जा रहा है। जिसके चलते जन जन तक कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति को पहुंचाना कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य है। जिसके लिए हर क्षेत्र में रणनीति बनाई जा रही हैं। इस परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए पुरजोर कोशिश की जा रही है।

error: Content is protected !!