बहादराबाद टोल प्लाजा एक बार फिर धांधली बाजी को लेकर सुर्खियों में आया है। आपको बता दें कि बहादराबाद टोल प्लाजा पर एक स्थानीय युवक ने टोल टैक्स की जमा पर्ची को लेकर हेरा फेरी व धांधली बाजी का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि धांधली बाजी बहादराबाद टोल प्लाजा पर रखी गई अवैध मशीन से जुड़ी है। टोल प्लाजा पर कुछ लोगों ने शिकायत की है कि टोल प्लाजा पार करने के लिए टोल टैक्स देना अनिवार्य होता है। जिसके लिए  टैक्स फास्ट टैग से ऑनलाइन काटा जाता है। जिसके लिए वाहन स्वामी को एक राशि भी दी  जाती है, जिस पर गाड़ी का नंबर, टोल प्लाजा का नाम व समय लिखा होता है। लेकिन बहादराबाद टोल प्लाजा पर कुछ अलग ही खेल खेला जा रहा है। टोल प्लाज पर पर्ची तो है, लेकिन उस पर कोई नाम पता नहीं लिखा है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि टोल प्लाजा बहादराबाद पर जो पर्ची दी जा रही है वह फर्जी है ।उस पर किसी भी तरह का कोई नाम, गाड़ी संख्या या समय नहीं लिखा है। उनका यह भी आरोप है कि फास्ट ट्रैक से कटने वाले टेक्स के कटते ही टोल पार करते वक्त व्यक्ति के मोबाइल पर एक s.m.s. भी प्राप्त होता है। जिससे कि ज्ञात होता है कि आपके द्वारा टोल प्लाजा टैक्स जमा करके पार किया गया है। लेकिन अवैध तरीके से रखी गई एक अन्य मशीन से बहादराबाद टोल प्लाजा पर फर्जी रसीद काट कर दी जा रही है, जिसकी जांच होनी चाहिए। टोल प्लाजा के कर्मचारियों से जब इस विषय में पूछा गया तो किसी भी प्रकार की कोई जानकारी उक्त रसीद के विषय में नहीं दी गई।यहाँ तक कि टोल प्लाजा के आला अधिकारी भी मुह छिपाते नजर आए।

error: Content is protected !!