जिला कारागार रोशनाबाद में नेत्र जांच शिविर कैंप का आयोजन किया गया आपको बता दें कि धर्मनगरी हरिद्वार में रोटरी क्लब कनखल द्वारा रोशनाबाद जिला कारागार में कैदियों के लिये के लिये निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, इस शिविर का उदघाटन adm के.के.मिश्र के द्वारा किया गया। इस दौरान संयोजक डॉ विशाल गर्ग ने 130 कैदियों की आंखों की जांच कर उपचार के लिए परामर्श दिया। जिला कारागार के जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा की कोरोना का खतरा अभी टला नही है इसलिये कोरोना के प्रति जागरूक रहे। उन्होंने कहा कि इसलिये कारागार में भी कोविड नियमो के सही से पालन के लिये सभी दिशा निर्देश भी दिये जा रहे है।

Don't Miss

error: Content is protected !!