रिपोर्ट : गुलज़ार अहमद
मंगलौर।मंगलौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छः माह में दूसरी बार रास्ते के विवाद ने पकड़ा तुल,फिर इकबाल पुत्र घसीटा वे उसके बेटों ने इखलाक,पुत्र घसीटा निवासी पीरपुरा अपने किसी काम से मोटर साइकिल से जा रहा था वहीं रास्ते में घात लगाए बैठे इकबाल व उसके बेटों ने इखलाक पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया इसकी सूचना मिलते ही जैसे अपने भाई इखलाक को बचाने के लिए इकराम पहुंचा तो उस पर भी इन लोगों ने हमला कर दिया और इकराम को भी गम्भीर रूप से घायल कर दिया है जिसकी सूचना 112 पर दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल इखलाक,इकराम पुत्र घसीटा निवासी पीरपुरा को 108 एंबुलेंस के द्वारा हरिद्वार सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है और पुलिस ने कहा है कि तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आपको बताते चले कि ये रास्ते का विवाद लग भग तीन वर्ष से चला आ रहा है जिसमें पूर्व में अफजाल,इकराम,इखलाक पुत्र घसीटा निवासी पीरपुरा तीनों सगे भाइयो ने इकबाल पुत्र घसीटा व उसके बेटों और पत्नी द्वारा उनका मुस्त्र्का रास्ते से लग भग सात फिट हिस्से पर अवैध कब्जा कर दीवार बना रखी है इसकी शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से की गई थी उसी को लेकर इकबाल व उसका परिवार इन तीनों भाइयों से रंजिश रखता था और 18 मार्च 2026 को इकबाल व उसके परिवार द्वारा अफजाल के घर में घुसकर गाली गलोच करते हुए लाठी डंडों और धारदार हथियार से जान लेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया था तभी मौके पर पहुंचकर इकराम व इखलाक ने अफजाल को इनसे बचाया था और मंगलौर पुलिस ने इकबाल व उसके परिवार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच कर रही है कि एक बार फिर 14 सितंबर 2026 की सुबह रास्ते में घात लगाए बैठे इकबाल व उसके बेटों ने इखलाक व इकराम के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिनका उपचार हरिद्वार सिविल अस्पताल में चल रहा है।पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
