रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
रुड़की।विद्युत विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचारी के खिलाफ सुराज सेवादल ने मंगलवार को रुड़की स्थित अधिशाषी अभियंता कार्यालय का घेराव करते जमकर धरना प्रदर्शन किया।सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अधिशाषी अभियंता (ईई) कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और परिसर में धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते मुर्दाबाद के नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विभागीय कार्यों में लंबे समय से अनियमितताएं, भ्रष्टाचार और जनहित की योजनाओं में लापरवाही बरती जा रही है। संगठन के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण संगठन को सड़क पर उतरना पड़ा।
धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “जनता के पैसे की लूट किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि भ्रष्टाचार पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो सुराज सेवादल इससे भी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर बैठकर भ्रष्टाचार विरोधी नारे लगाए और मांगपत्र सौंपते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच, दोषियों के निलंबन तथा सभी विवादित कार्यों का सामाजिक ऑडिट कराने की मांग की। सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव प्रधान मोहम्मद इंतजार भी अधिकारियों पर जमकर बरसे और उन्हें खरीखोटी सुनाई और कहा तत्काल प्रभाव से भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्यवाई और जनता के लंबित पड़े कार्यों को कराने के लिए कहा।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। धरना प्रदर्शन में उपस्थित ,ग्राम पीरपुरा से प्रधान मोहम्मद इंतजार सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव, ग्राम शिकारपुर प्रधान नौशाद अली,ग्राम नगला इमरती प्रधान मोहम्मद खलील,ग्राम पीरपुरा प्रधान मुजफ्फर अली,ग्राम टांडा प्रधान आलिम,ग्राम भावरी प्रधान अजय,ग्राम नगला इमात प्रधान गजेंद्र,ग्राम ठसका से विनोद राणा,हाजी इसरार कमेलपुर,हाजी इरफान अहमद पीरपुरा,रहीस अहमद पिरान कलियर,साबिर राणा बुककनपुर,नफीस अहमद खटका,गुफरान जलालपुर,प्रधान मेहरबान अली नगला खुर्द,इनाम डेरा, सुरेंद्र हरजौली जट, हाककम अली घोसीपुरा,दिलशाद घोसीपुरा,नितिन कटारिया शिकारपुर,शेखर कटारिया शिकारपुर,डॉक्टर सतवीर शिकारपुर,सेहरान त्यागी बेडपुर,डॉक्टर सोनू कुमार बेडपुर,अकलीम त्यागी बेडपुर, जाबिर त्यागी बेडपुर,डॉक्टर हिफाजत पीरपुरा,नदीम पीरपुरा आदि सहित सैकड़ों सुराज सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
