जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने आज विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर 50 से अधिक बिना सत्यापन संचालन वाले ई-रिक्शे किए सीज। अभियान के दौरान मौके पर दोनों संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा और नेहा झा मौजूद रहे।वाल्मीकि चौक, रेलवे स्टेशन और कर्नाटक भवन के आसपास सघन जांचें की गईं। जांच में कई ऐसे ई-रिक्शा मिले जिनका अनिवार्य सत्यापन प्रमाणित नहीं था।बिना सत्यापन चल रहे वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और प्रासंगिक नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की गई। परिवहन अधिकारियों ने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया सभी ई-रिक्शाओं के लिए अनिवार्य है।

अवैध रूप से संचालित वाहनों को यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बताया गया। चारधाम यात्रा के चलते हरिद्वार में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।परिवहन विभाग ने कहा कि यातायात व सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। निखिल शर्मा ने ई-रिक्शा मालिकों और चालकों से तुरंत सत्यापन कराने का आग्रह किया।उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान, सीजिंग और अन्य वैधानिक क़दम उठाए जाएंगे। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से भी सतर्क रहने और केवल सत्यापित वाहन ही उपयोग करने की अपील की।

error: Content is protected !!