रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर।उत्तराखंड के पवित्र धार्मिक स्थल पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में उस वक्त खास रौनक देखने को मिली, जब ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजरत मौलाना खालिद सैफुल्ला रहमानी साहब यहां हाजरी देने पहुंचे।
मौलाना खालिद साहब के दरगाह पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में अकीदतमंद और स्थानीय लोग वहां एकत्र हो गए। उन्होंने दरगाह में चादर व फूल पेश कर मुल्क में अमन-चैन,तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी।
इस मौके पर दरगाह परिसर में आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। मौलाना साहब ने अपने संक्षिप्त संदेश में कहा कि इस तरह के धार्मिक स्थल समाज को जोड़ने का काम करते हैं और हमें आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखना चाहिए।
स्थानीय प्रशासन और दरगाह प्रबंधन की ओर से उनके दौरे को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
मौलाना खालिद साहब की इस आमद को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग इसे एक अहम धार्मिक व सामाजिक संदेश के रूप में देख रहे हैं।इस कार्यक्रम की अगुवाई हाजी शमीम साबरी पूर्व विधायक प्रत्याशी खानपुर आजाद समाज पार्टी ने की साथ रहे मनव्वर कुरैशी,तसलीम कुरैशी,इंतजार अली,मुफ्ती मोहम्मद ताजीम सहित बड़ी संख्या में आपके चाहने वाले मौजूद रहे और जिन्होंने हज़रत की जियारत की।
