रिपोर्ट : गुलज़ार अहमद
पिरान कलियर।गुरुवार को हाजी शमीम साबरी के मुख्य कार्यालय शमीम साबरी कॉलोनी में आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हाजी शमीम साबरी प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी,सतेंदर कुमार अशोक प्रदेश सह प्रभारी, रविंदर गुज्जर प्रदेश महासचिव, साहुल खान जिला अध्यक्ष यूथविंग,राव नवबहार वरिष्ठ नेता आजाद समाज पार्टी,मनीष पीतपुरया जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी जिसमें प्रदेश के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया जिसमे प्रदेश स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और विस्तार कराते हुए बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर और राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्र शेखर आजाद भाई के गरीबों के प्रति लगाव और गरीबों की लड़ाई लड़ रहे सड़क से लेकर संसद तक से प्रभावित होकर आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी के प्रति निष्ठावान और पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया को कहा।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी शमीम साबरी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा हर पार्टी और संगठन की रीढ़ की हड्डी की तरह होते है इन पर ही पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी होती है इस लिए हमारे युवाओं को आगे आकर पार्टी के लिए निष्ठा और ईमानदारी और मेहनत की साथ काम कर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का करें और पार्टी को मजबूत करने का कार्य करे। वहीं प्रदेश सह प्रभारी सतेंद्र कुमार अशोक ने युवाओं में जोश भरते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने को 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को हर एक सीट पर अपने अपने प्रत्याशियों को विधासभा भेजने का काम करे। रविन्द्र कुमार प्रदेश महासचिव ने पार्टी कार्यकर्ताओं और सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उनका हौसला अफजाई की गई।कार्यक्रम में दिलीप बर्मन प्रदेश सचिव,पंकज कुलवंशी विधानसभा अध्यक्ष ज्वालापुर,अनिल नौटियाल पूर्व जिला अध्यक्ष, दिलीप मोहित सैनी जिला सचिव,मास्टर अजीम अहमद जिला उपाध्यक्ष,संजय पीतपुर, कंवरपाल पीतपुर, अमरनाथ पीतपुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!