हरिद्वार ,23 सितम्बर ,नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर में उप निर्देश आकाश सारस्वत जी ने छात्रों को लोवर टीशर्ट वितरित किए । इस अवसर पर सारस्वत जी ने छात्रों और स्टाफ से बातचीत की । वार्डन प्रवीण कपिल द्वारा बताया कि आज वितरित की जाने वाली ड्रेस अप निर्देशक आकाश सारस्वत जी की प्रेरणा से और समाज सेवी अमित चौहान (डारेक्टर, मां सरस्वती पब्लिक स्कूल बहादराबाद) के सहयोग से छात्रावास के 100 छात्रों हेतु प्रदान की गई है । ये छात्रों के लिए सौभाग्य की बात है कि ड्रेस वितरण भी आकाश सारस्वत जी के हाथों से ही हुआ । अमित चौहान जी किसी कारण नही पहुंच पाए उन्होंने छात्रों के लिए शुभकामनाएं भेजी । वार्डन द्वारा इस नेक कार्य हेतु उप निर्देश महोदय व अमित चौहान का छात्रावास के छात्रों व समस्त स्टाफ की तरफ से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद दिया गया । छात्र नई ड्रेस प्राप्त कर बहुत खुश नजर आए । इस अवसर पर छात्रावास स्टाफ से नितिन मल्होत्रा, संदीप कुमार, लोकेश कुमार, चंद्रकिरण, हरिओम, मुकेश चन्द, रुस्तम, अंकित कुमार, राजेश कुमार सहित समस्त छात्र उपस्थित रहें।
सम्बंधित खबर
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सुराज सेवा दल ने जमकर किया प्रदर्शन, हरिद्वार मे हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाली “युवा न्याय यात्रा”//नीट पेपर लीक होने पर धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया तो प्रदेश में पेपर लीक होने पर धन सिंह रावत क्यों नही देते:रमेश चंद्र जोशी
Jul 26, 2026
Manawwar Qureshi
