कोतवाली रानीपुर

जनपद में हो रही दोपहिया वाहन चोरियों की रोकथाम एवं धरपकड़ हेतु एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा इन पर रोक लगाने हेतु दिए गए कड़े दिशा-निर्देशों के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

रानीपुर थाने में दर्ज बाइक चोरी संबंधी मामले में रानीपुर पुलिस द्वारा दिनांक 31/05/23 को चेकिंग के दौरान रेगुलेटर पुल से बाल अपचरी सहित 02 को हिरासत में लेते हुए चोरी की 02 बाइकें बरामद की गईं।

दोनों ने अपने साथी के साथ मिलकर नशे की लत पूरी करने के लिए हरिद्वार के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। जिनकी निशांदेही पर 06 अन्य बाइकें भी बरामद की गईं। इनके अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।

बरामदगी
1- हीरो स्पलेण्डर प्लस- 06
2- हीरो सुपर स्पलेण्डर- 01
3- हीरो स्पलेण्डर- 01

Don't Miss

error: Content is protected !!