दिनांक 12 फरवरी, 2023

हरिद्वार :सतपाल महाराज, मा0 मंत्री, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति एवं धर्मस्व, जलागम प्रबन्धन एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाए ने रविवार को देश राज फार्म हाउस हरिद्वार रोड लक्सर में आयोजित मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया l

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी परिकल्पना अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास करना था, उसी परिकल्पना को मूर्तरूप प्रदान करने की कड़ी में माo मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिये अन्त्योदय परिवारों को तीन निःशुल्क गैस रिफिल उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, जिसे मूर्त रूप प्रदान करते हुए आज इस योजना का शुभारम्भ किया जा रहा है l उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 33 हजार 129 लाभार्थी लाभन्वित होंगे l

Don't Miss

error: Content is protected !!