जनपद हरिद्वार में पेशेवरों अपराधियों के खिलाफ ठोस विधिक कार्यवाही कर अपराध पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशित क्रम में लक्सर पुलिस द्वारा अभियुक्त सलमान पुत्र शहीद निवासी-सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर के विरूद्ध गुण्डा अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार द्वारा अभियुक्त सलमान पुत्र शहीद निवासी-सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर के विरुद्ध जिला बदर कार्रवाई के आदेश जारी किये गये थे, आदेश के अनुपालन में आज दिनांक-10.01.2023 को अभियुक्त सलमान उपरोक्त के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही करते हुए जनपदीय सीमा से बाहर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश छोड़ा गया तथा एक माह के लिए जिले में प्रवेश न करने की हिदायत दी गई।

Don't Miss

error: Content is protected !!