आज विश्व हिंदू संस्था वैष्णवी अंपायर की कनखल हरिद्वार में एक बैठक संपन्न हुई | जिसकी अध्यक्षता संस्था संस्थापक देवेंद्र प्रजापति जी ने की, व संचालन युवा अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने किया | संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय भूपेंद्र कुमार ने संस्था का विस्तार करते हुए उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भोला शर्मा को नियुक्त किया |
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की खबर सुनकर उत्तराखंड के समस्त जनपदों में खुशी की लहर चल रही | भोला शर्मा के साथ भारी मात्रा में हिंदू विचारधारा से जुड़े लोगों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की | राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने विधिवत सभी लोगों को संस्था की सदस्य्ता ग्रहण कराई |नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र देकर उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी | भोला शर्मा ने संस्था को आश्वासन दिया कि वह हिंदुत्व राष्ट्र एवं समाज हित के कार्यकर्ता की नीतियों को संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश अनुसार एवं संस्था संस्थापक देवेंद्र प्रजापति के दिशा निर्देश पर चलते हुए संस्था की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे |
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मुंह मीठा करा कर फूल मालाओं से स्वागत किया गया | कार्यक्रम में उपस्थित आशीष पाराशर, तुषार, दिवाकर ,संजय रोहिल्ला, शिवम भारद्वाज, ओमप्रकाश भाटिया ,दीपक कुमार, राजकुमार, प्रिंस, अमित गर्ग, अनमोल वर्मा, निशांत प्रजापति ,अमरनाथ गॉड, बिना राजपूत, सुचिता शर्मा ,आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे|