*रिपोर्ट:मनव्वर कुरैशी*
पिरान कलियर/”ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025″ अभियान को सार्थक बनाने हेतु थाना क्षेत्र में की जा रही चैकिग के दैरान दरगाह नांगे शाह के पास पिरान कलियर से अभियुक्त इसरार पुत्र  इसराईल निवासी नई बस्ती दरगाह नांगे शाह के पास थाना पिरान कलियर हरिद्वार को दिनांक 28.11.2022 को थाना कलियर पुलिस द्वारा 7.70 ग्राम अवैध स्मैक,एक डिजिटल तराजू,और 490 रुपए की नगदी के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0-566/2022 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।अभयुक्त पर पूर्व में 1-मु०अ०स०-260/2019 धारा -8/21एनडीपीएस एक्ट थाना कलियर, 2-मु ०अ०स०-83/2022 धारा – 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना कलियर, 3-मु०अ०स०-566/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक:शिवानी नेगी,
कॉन्स्टेबल:सोनू कुमार,संजीव कुमार शामिल रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!