भगवानपुर(मनव्वर कुरैशी) श्रीमान पुलिस उपमहा निरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के द्वारा जारी निर्देशो के अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय एंव श्रीमान क्षेत्राधिकारी मंगलौर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे निरोधात्मक कार्यवाही के अऩ्तर्गत सट्टे की खाई बाडी के विरुद्ध अभियान चलाकर अभियुक्तो को चिन्हित कर उनकी धरपकड हेतु सम्भावित ठिकानो पर दबिश दी गई। परीणाम स्वरुप शुक्रवार को पुलिस टीम द्वारा गस्त/चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त असलम पुत्र हनीफ निवासी मीरपुर मोहनपुर नियर छप्पर वाली मस्जिद थाना नागल जिला सहारनपुर उ0प्र0 को मय 13040/- रूपये, पेन, गत्ता व सट्टा पर्ची के साथ खानका रोड़ वाली गली भगवानपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभि0 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक:विपिन कुमार,
कॉन्स्टेबल:हरदयाल,
राजेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!