तल्हेडी बुजुर्ग में एक प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लड़की के परिजनों ने जमकर धुनाई करते हुए, पुलिस के हवाले कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार तल्हेडी बुजुर्ग क्षेत्र की एक लड़की थाना भवन में स्थित मामा के घर पर रहकर पढ़ती थी। उसी मकान में अमित कुमार निवासी चंदपुर थाना बड़गांव किराए पर रहता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बढ गया और धीरे-धीरे मिलना जुलना होने लगा ,जिसकी जानकारी लड़की के परिजनों को लग गई। लड़की के प्रेम प्रसंग का पता चलने पर परिजन उसे साथ ले आए और तल्हेडी बुजुर्ग स्थित एक इंटर कॉलेज में एडमिशन करा दिया। परिजनों को घटना का पता चलने के बावजूद भी लड़की और लड़के का प्रेम प्रसंग जारी रहा और बताया जाता है कि शनिवार को लड़की ने युवक को मिलने के लिए तल्हेडी कस्बे में बुलाया। जिसकी भनक लड़की के परिजनों को लग गई और उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया व पिटाई करने के बाद उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। तल्हेडी बुजुर्ग चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
सम्बंधित खबर
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सुराज सेवा दल ने जमकर किया प्रदर्शन, हरिद्वार मे हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाली “युवा न्याय यात्रा”//नीट पेपर लीक होने पर धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया तो प्रदेश में पेपर लीक होने पर धन सिंह रावत क्यों नही देते:रमेश चंद्र जोशी
Jul 26, 2026
Manawwar Qureshi
