मनोज कश्यप, हरिद्वार

हरिद्वार। सक्षम संस्था के जिला अध्यक्ष एवं  वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने बताया कि सक्षम उत्तराखंड प्रांत और हरिद्वार इकाई के संयोजन में एनआईवीएच, देहरादून के सहयोग से ऐसे दिव्यांग भाई बहनों को आवश्यक उपकरण बांटे गए जिन्हें  04 जनवरी को श्रीप्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित  कैंप में उपकरण नहीं मिल पाया था। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी लोगों का रजिस्ट्रेशन कर भविष्य में  उपकरण देने का वादा किया गया था।  इस कड़ी में दिव्यांग लोगो को ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर और कान की मशीन दी गई। उन्होंने  कहा कि  आगे भी सक्षम द्वारा इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जाता रहेगा। इस मौके पर प्रमोद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि 40 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल सहित अन्य उपकरण दिए गए। इसके बाद मई  माह में एक बार फिर शिविर लगाने की तैयारी चल रही है।

Don't Miss

error: Content is protected !!