हरिद्वार / थाना बहादराबाद पुलिस ने अवैध चरस तस्कर व अवैध चाकू के साथ अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा विशाल पुत्र सोनी कुमार निवासी ग्राम डूंगला थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार को सर्विस रोड बोंगला से 202 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस पर 8 /20 एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही की गई वही नरेंद्र पुत्र मेहर चंद निवासी मोहल्ला बलजीत नगर भूमिया खेड़ा चांदनी बाग पानीपत हरियाणा को फैक्ट्री एरिया शांतारशाह बहादराबाद के पास से एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस पर धारा 3/ 25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया । पकड़े गए दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Don't Miss

error: Content is protected !!