हरिद्वार मैं प्रेम विवाह करने वाले प्रेमी युगल ने थाना कनखल में सुरक्षा को गुहार लगाई है। जिसके चलते युवती के परिजनों पर युवक के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। आपको बताते चलें कि 10 दिन पहले अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल ने प्रेम विवाह कर थाना कनखल क्षेत्र में रहने लगे थे। जिन्हें युवती के परिजनों ने पकड़ लिया व युवती को परिजन जबरदस्ती साथ लेकर जाने लगे।

जिसके चलते युवक के द्वारा परिजनों का विरोध किया गया। मामला इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते सड़क पर भीड़ जमा हो गई। जिसकी सूचना थाना कनखल पुलिस को दी गई जिसके चलते मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। और दोनों पक्षों को जगजीतपुर चौकी लाया गया। जहां दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन युवती के परिजन नहीं माने युवती को जबरन अपने साथ लेकर जाने पर अड़े रहे।

जिस पर युवक ने युवती के परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर जान-माल की रक्षा की गुहार लगाते हुए युवती के परिजनों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। कनखल कार्यवाहक एसओ खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि युवक के द्वारा तहरीर देकर युवती के परिजनों पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं युवती के परिजनों के द्वारा भी कई दिन पहले युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। फिलहाल नव युगल ने परिजनों से अपनी जान को खतरा महसूस करते हुए हाईकोर्ट से भी सुरक्षा की गुहार लगाई हुई है।

Don't Miss

error: Content is protected !!