रानीपुर पुलिस के द्वारा एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 अगस्त को कोतवाली रानीपुर क्षेत्र गढ़ मीरपुर में रहने वाले अभिषेक पुत्र नाथीराम के द्वारा घर के अंदर से मोबाइल चोरी हो जाने के संबंध में नामजद तहरीर देकर सूचना दी थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए रानीपुर कोतवाली पुलिस के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर मुखबिर की सूचना पर 24 घंटे के अंदर अभियुक्त राहुल पुत्र राजू निवासी गढ़ मीरपुर थाना रानीपुर हरिद्वार को चोरी किए गए एंड्राइड मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से 2 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए। पकड़े गए अभियुक्त पर कोतवाली धारा 457, 380 में कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Don't Miss

error: Content is protected !!