(गय्यूर मलिक)
बेहट(सहारनपुर) बढ़ती महंगाई के विरोध में विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेसी विधायकों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से विधानसभा तक रिक्शा चलाकर रेहडी पर सब्जी तेल दाल चावल और सिलेंडर रखकर विधानसभा पहुंचे इस दौरान सभी विधायकों ने भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाए और महंगाई कम करने की मांग की।

मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विधानमंडल की नेता आराधना मिश्रा बेहट विधानसभा से कांग्रेसी विधायक नरेश सैनी सहारनपुर देहात से विधायक मसूद अख्तर कानपुर देहात से विधायक सुहैल खान पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए और वहां से रेहडी पर सब्जी तेल दाल चावल और सिलेंडर रखकर रिक्शा चलाकर विधानसभा तक भाजपा विरोधी नारे लगाते हुए पैदल मार्च किया।

इस दौरान सभी कांग्रेसी विधायकों ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के राज में तेल व गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है देश व प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है। महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ कर रख दी है। लेकिन सरकार कुम्भकर्णी नींद सोयी हुई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हमें प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है।

इस दौरान कांग्रेसी विधायकों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई बाद में विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों ने सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हंगामा भी किया। नरेश सैनी ने बताया कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेगी और कुंभकरण नींद में सोई हुई सरकार को जगाने का काम करेंगे।

Don't Miss

error: Content is protected !!