रावली महदूद में कांग्रेस पार्टी के यूवा कार्यकर्ता कर रहे पूर्व  जिलाध्यक्ष के दिशानिर्देश पर जन जागृति कर रहे है। आपको बता दें कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराकर जनता के बीच कांग्रेसी कार्यकर्ता जन प्रचार कर कांग्रेस पार्टी कि सरकार को सत्ता में लाने के लिए जन जागृति कर रहे हैं ।जिसके चलते पूर्व  जिलाध्यक्ष तेलू राम प्रधान के साथ युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा रावली महदूद, महादेवपुरम के साथ अन्य कई क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ एक पद यात्रा निकालकर पूर्व यूवा जिलाध्यक्ष तेलूराम प्रधान के निज कार्यालय पर उनका फूल मालाओं से स्वागत सम्मान  भी किया ।

युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मोहम्मद अनुसाद का कहना है कि आज हर वर्ग भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण परेशान है ।आज युवा कठिन परिश्रम करने के बाद डिग्रियां लेकर भी बेरोजगार घूम रहा है ।उनका कहना है कि सरकार के द्वारा जारी किए गए सभी नियमों को पूरा करने के बाद भी पढ़े-लिखे युवा आज बेरोजगार घूम रहे हैं ।उन्होंने कहा की भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है ,अब जनता कुछ बदलाव चाहती है ,जिससे जनता को कुछ राहत मिल सके। युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व कांग्रेस पार्टी कि हाईकमान से मांग की है की रानीपुर विधान सभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में तेलू राम प्रधान को टिकट दे कर आगे बढ़ने का मोका दे ,क्योंकि आज युवा वर्ग का जनसैलाब उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है।

युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता अर्जुन नागियांन का कहना है कि भाजपा के विधायकों ने आज तक क्षेत्र में विकास के नाम पर सिर्फ लोगों को धोखा दिया है। विकास के नाम पर लीपापोती कर सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है। आज जनता भाजपा की जन विरोधी नीतियों से दुखी होकर सत्ता परिवर्तन चाहती है ।जिससे कि जनता की समस्याओं का समाधान हो सके और जनता को एक अच्छा कर्मठ और ईमानदार जनप्रतिनिधि जनता को मिल सके ,जो  हर समस्याओं का समाधान समय रहते कर दे ।उन्होंने कहा कि उसी परिवर्तन के लिए आज युवा तेलूराम प्रधान के साथ इस जन सैलाब के रूप में खड़ा है।

युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता अनुज पंचाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांधीवादी पार्टी है ,और पार्टी का हर कार्यकर्ता उन्हीं सिद्धांतों पर कार्य करता है ,और चलता है ।उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग बड़ी तेजी से भाजपा की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं ,जिससे युवाओं का भविष्य उज्जवल हो सके ।आज युवाओं की उम्मीदें कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं, जो उनके भविष्य को संवारने के लिए नए विकल्प और नई उपलब्धियां युवाओं को देने का कार्य करेगी। उन्होंने कहां की आज उम्मीद की किरण के रूप  में तेलूराम प्रधान को देख कर युवा वर्ग पूर्व  जिलाध्यक्ष तेलूराम प्रधान के साथ हें।

Don't Miss

error: Content is protected !!