उत्तरकाशी विवेक सिंह सजवाण

पुलिस अधीक्षक मणीकांन्त  मिश्रा उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में नशे,मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी के पर्यवेक्षण मे आज चौकी प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में चौकिंग के दौरान स्थान तहसील चौक से लगभग 100 मीटर वीरपुर डुंडा, के पास से एक पुरुष अभियुक्ता राजेश सिंह पुत्र स्व शिवराम उम्र लगभग 45 वर्ष को  15लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त  अभियुक्ता के विरुद्ध चौकी डुंडा थाना कोतवाली उत्तरकाशी पर आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) ,188व 51B में अभियोग पंजीकृत किया गया।

Don't Miss

error: Content is protected !!