देहरादून ,जो यात्री लॉकडाउन के दौरान हवाई जहाज एवं रेल से यात्रा नही कर पाए है, उन्हें मिल सकता है टिकट का रिफंड.हाल ही में उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने लॉक डाउन के दौरान जिन यात्रियों ने हवाई जहाज एवं रेल से यात्रा नही कर पाये है उन्हें टोटल रिफंड देने की मांग एक पत्र के जरिये केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंघ पुरी एवं रेल मंत्री  पियूष गोयल से की है.
गौरतलब है कि, सतपाल महाराज की इस मांग से देशभर के लाखों लोगों को टिकट बुकिंग के लिए लगे पैसों को लेकर दिलासा मिल सकता है.मांग एक पत्र के जरिये केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंघ पुरी एवं रेल मंत्री  पियूष गोयल से की है. उसको लेकर अभी विचार विमर्श चल रहा हें , जल्द ही इस पर निर्णय होने के कयास लगाये जा रहे हें ,

Don't Miss

error: Content is protected !!