रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
हरिद्वार।देहरादून मे हाल ही में सामने आए पेपर लीक मामले के विरोध में शनिवार को हरिद्वार मे सुराज सेवा दल ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के इस्तीफ की मांग को लेकर जमकर नारे बाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
संगठन की ओर से रानीपुर मोड़ से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक “युवा न्याय यात्रा” निकाली गई,जिसमे हजारों की संख्या मे युवा, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियो ने हाथो में तख्तियां और बैनर लेकर पेपर लीक माफियाओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी करने की मांग उठाई।
यात्रा का नेतृत्व कर रहे सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि देश का युवा वर्षों तक मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करता है, लेकिन बार-बार होने वाले पेपर लीक और भर्ती घोटाले उसकी मेहनत और भविष्य दोनों को बर्बाद कर रहे हैं।
उन्होंन कहा कि यदि नीट पेपर लीक प्रकरण में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया, तो उत्तराखंड में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों की जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत को भी अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पेपर लीक केवल परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, बल्कि लाखो गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के सपनो पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि जब तक पूरे पेपर लीक रैकेट का खुलासा कर दोषी अधिकारियों और माफियाओं को जेल नही भेजा जाता, तब तक सुराज सेवा दल का आंदोलन जारी रहेगा।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को चार सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे सभी भर्ती घोटालों की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच, दोषियो के खिलाफ कठोर कार्रवाई, भर्ती परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से इस्तीफा लेने की मांग की गई।
युवा न्याय यात्रा मे सुमित अग्रवाल,हिमांशु धामी,अमित अग्रवाल,राजेश थापा,कावेरी जोशी,पूजा नेगी,संगीता बिष्ट, कुनाल,शिवम्,मोहम्मद इंतजार प्रधान,मुजफ्फर प्रधान,हाजी इरफान,हिफाजत,नदीम, रहीस अहमद,राशिद अली,राव ओरंगजेब, मेहरबान,खलील,इनाम,सुरेंद्र, रहीस,नौशाद अली,मोहम्मद आलिम, नफीस अहमद,अजय, नितिन कटारिया,शेखर कटारिया,डॉक्टर सतवीर,सतवीर, फिरोज,विनोद राणा, गजेंद्र,मोहम्मद खलील, हाजी इसरार,साबिर राणा, उज्जवल, हाकम, दिलशाद,सुंदर,सोनू कुमार,शहरान त्यागी,अकलीम त्यागी, सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!