हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कोतवाली नगर पुलिस ने लंबित मामलों के निस्तारण में बड़ी कार्रवाई की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली नगर के मालखाने में लंबे समय से रखे अज्ञात शवों से जुड़े पोस्टमार्टम बिसरा और मालों का विधिवत निस्तारण किया गया है।बताया जा रहा है कि कुल 82 बिसरा यानी 190 जार और 73 अन्य माल, कुल मिलाकर 155 लंबित वस्तुओं का आज नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया।इस प्रक्रिया के लिए पहले उप जिलाधिकारी कार्यालय से पत्राचार किया गया और फिर 23 अप्रैल 2026 को कमेटी गठित कर आदेश जारी किए गए थे।गठित कमेटी की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान के साथ इन सभी लंबित बिसरा और मालों का निस्तारण कर दिया गया।पुलिस की इस कार्रवाई को लंबित मामलों के समाधान की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे मालखाने का बोझ कम होने के साथ-साथ रिकॉर्ड भी व्यवस्थित हो सकेगा।

error: Content is protected !!