रिपोर्ट : तसलीम कुरैशी
पिरान कलियर।सोमवार को आजाद समाज पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम का बहादराबाद टोल प्लाजा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहां से इनका काफिला कलियर शरीफ पहुंचा जहां पर इनका गर्म जोशी की साथ फूल मालाओं और बुके देकर स्वागत किया गया।आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी विधानसभा खानपुर आजाद समाज पार्टी हाजी शमीम साबरी के नेतृत्व में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक अमरीश कपिल,रामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष परवेज सुल्तान,छात्र संगठन अध्यक्ष एवं वरिष्ठ युवा नेता अब्दुल वसीम गुफरान,जिला अध्यक्ष अर्जुन,भीम आर्मी जिला अध्यक्ष किरत,मोहम्मद इकराम सेठपुर, सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की साथ दरगाह साबिर पाक में चादर व फूल पेशकर देश के अमन चैन व खुशहाली और पार्टी की कामयाबी की दुआ मांगी।इसके बाद शमीम साबरी कॉलोनी में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम का भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने शमीम साबरी कॉलोनी में प्रेस वार्ता कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्र शेखर आजाद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो मुझपर विश्वास जताया है मैं हमेशा उस पर खरा उतरने का काम करूंगा और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करूंगा और पार्टी को मजबूत करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर हाजी शमीम साबरी भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल,रामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष परवेज सुल्तान जिलाध्यक्ष अर्जुन व भीम आर्मी जिला अध्यक्ष किरत,अब्दुल वसीम आदि ने प्रेस वार्ता में अपने अपने विचार रखे वे पार्टी और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।इस अवसर पर मास्टर अजीम साबरी,इस्तखार अमन साबरी,एजाज कुरैशी सहित सैकड़ों की संख्या में प्रदेश भर से पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ओ ने भाग लिया और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के फैसला का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

Don't Miss

error: Content is protected !!