रिपोर्ट:मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर। नगर पंचायत कलियर के मुक़र्रबपुर निवासी किसान इब्दुर्रहमान के पुत्र मोहम्मद शोएब ने उत्तराखंड लोकसेवा आयोग यू.के.पी.एस.सी. परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन फोरेंसिक विभाग के नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक्स अनुभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से नगर और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिणाम घोषित होते ही रिश्तेदार और स्थानीय लोग उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंचने लगे।मुकर्रबपुर निवासी मोहम्मद शोएब एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता इबदुर्रहमान खेती करते हैं। मोहम्मद शोएब ने आईआईटी रुड़की से एम.टेक करने के बाद वही पर केमिस्ट्री विभाग से पीएचडी कर रहे हैं। पीएचडी के साथ-साथ उन्होंने यू.के.पी.एस.सी. परीक्षा की तैयारी भी जारी रखी। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने यह सफलता हासिल की। मोहम्मद शोएब ने बताया कि इससे पहले वे गेट और सीएसआईआर-नेट जेआरएफ परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं जिसके आधार पर उनका चयन आईआईटी रुड़की के केमिस्ट्री विभाग में हुआ था। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक विभाग के नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक्स अनुभाग में केवल एक सामान्य और एक ईडब्ल्यूएस सीट थी जिसमें सामान्य श्रेणी में उनका चयन हुआ है।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और आईआईटी के प्रोफेसरों को दिया है। उनका कहना है कि वह आगे भी अपने प्रदेश और देश की सेवा करना चाहते हैं। वहीं कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने मोहम्मद शोएब के घर जाकर उसे मिठाई खिलाकर बधाई दी।विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि कलियर निवासी मोहम्मद शोएब ने प्रदेश और कलियर विधानसभा का नाम रौशन किया है। इस दौरान चेयरमैन समीना, सलीम अहमद, सभासद जावेद साबरी, तसलीम पप्पू पीरजी ,शफक्कत चेयरमैन ,अकरम प्रधान, सभासद राशिद,सभासद गुलफाम,तुफैल अहमद, एडवोकेट शादाब,रईस अहमद, इसरार शरीफ, नाजिम त्यागी, डॉ. यूनुस, शफीक मलिक, एडवोकेट सहजाद, रोशन अली सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने बधाई दी।
