रिपोर्ट: मनव्वर कुरैशी
रुड़की।पिछले लंबे समय से धोबी घाट से लेकर पुलिस चौकी सोत-बी सड़क संक्रमण होने के कारण आवा – गमन में परेशानी हो रही थी इसी को लेकर मोहल्ला सोत पार्षद संजीव राय उर्फ टोनी और स्थानीय लोगों ने काफी मेहनत कर स्थानीय भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा से मांग की थी जिसका संज्ञान लेते हुए विधायक ने उक्त सड़क को प्रस्तावित कर निर्माण कार्य कराकर विधायक प्रदीप बत्रा ने आज मोहल्ला सौत में नव-निर्मित सड़क का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण से मोहल्ला सौत के निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।
स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के लिए विधायक का आभार जताया और कहा कि लंबे समय से इस सड़क की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद विधायक ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में जनसमर्थन और सहयोग के लिए विधायक ने जनता का धन्यवाद किया।
उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नावेद कुरैशी,पार्षद संजीव राय उर्फ टोनी,असलम कुरैशी,जहांगीर कुरैशी, मुफ्ती मोहम्मद सलीम,मौलाना अरशद काश्मी,मौलाना इजहारुलहक,पार्षद प्रतिनिधि साहिल,सुबोध चौधरी,साजिद, इमरान, आतिफ, शिवम,यूनुस, इरफान सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सड़क निर्माण कार्य पूर्णकर शुभारंभ पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।
