खबर सिडकुल से है जहां आज डेंसो चौक के समीप बनी पार्किंग में खड़े ट्रक में अचानक से भीषण आग लग गई जिसकी सूचना फायर स्टेशन सिडकुल को दी गई सूचना मिलते ही फायर स्टेशन सिडकुल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और आग बुझाने की कवायद को शुरू कर दिया गया आपको बता दें कि ट्रक में आग इतनी भीषण तरीके से लगी थी कि आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा सकती थी लेकिन दमकल विभाग की मुस्तैदी के चलते आग को सावधानी पूर्वक पूर्ण रूप से बुझा दिया गया तथा पार्किंग में खड़े अन्य वाहनों में होने वाले किसी भी प्रकार के नुकसान से पूर्व ही स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।

बताया जा रहा है किजिस ट्रक में आग लगी थी वो देहरादून से आकर पार्किंग में खड़ा हुआ था और खाली था। चालक द्वारा आग लगने का कारण संभवत शार्ट सर्किट बताया गया हैं। आग में ट्रक के अलावा किसी भी प्रकार की जनहानि नही हुई।

दमकल विभाग की टीम में मुख्ये रूप से लीडिंग फायरमैन राजेश गवाड़ी, चालक कुलदीप सिंह, फायरमैन प्रेम सिंह, फायरमैन हिमांशु नेगी, फायरमैन दीपक सिंह आदि शामिल रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!