रिपोर्ट: मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर/एक तरफ जहां पहलगाम की घटना को लेकर पूरे देश में गुस्से और ग़म का माहौल है।वहीं पूर्व पिरान कलियर विधानसभा अध्यक्ष एवं जिला सचिव आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी भारत एकता मिशन के नेता मोहम्मद तालिब ने कहा कि कश्मीर में निहत्थे लोगों पर हमला करना पाकिस्तान की कायरता की निशानी है भारत सरकार को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मोहम्मद तालिब ने कहा कि आतंकियों का कोई धर्म कोई ईमान नहीं होता ऐसे लोग इंसानियत के दुश्मन होते हैं ऐसे लोगों को ऐसी सजा मिले जो एक इतिहास बन सके।उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में गुस्से और ग़म का माहौल है लेकिन पड़ोसी देश के इस तरह के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे उसे हर जगह मुंह की खानी पड़ेगी।हाजी शमीम साबरी ने कहा कि इस तरह के लोग हिन्दुस्तान की गंगा जमुनी तहजीब के खिलाफ है ऐसे लोग इंसान नहीं बल्कि हैवान होते हैं।आज उन माताओं पर क्या गुजर रही होगी जिन्होंने अपने जिगर के लाल खो दिए उन पत्नियों का क्या हाल होगा जिन्होंने अपने पति को खो दिया।किसी ने भाई खोया है।उन्होंने कहा कि अल्लाह कभी ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगा जो इंसानियत का कत्ल करना चाहते हैं। मोहम्मद तालिब ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा आज के समय में कश्मीर में पर्यटकों से रोजगार के अवसर बढ़ने लगे थे लेकिन कुछ लोगों के कारण कश्मीर के साथ साथ पूरे भारत पर इसका असर पड़ेगा।अब केंद्र सरकार को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए जो भी सरकार ने निर्णय लिए हैं वह भी स्वागत योग्य हैं पड़ोसी देश को उसकी औकात दिखानी चाहिए।

Don't Miss

error: Content is protected !!