हरिद्वार/ औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद मैं युवती संग अश्लील हरकतें कर रहे युवक को स्थानीय व्यपारियों ने जमकर फटकार लगाई आपको बताते चलें कि औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद मैं कई दिनों से एक युवक और युवती खुलेआम अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे थे। जिनको लेकर स्थानीय व्यपारी काफी परेशान थे।

आज जिस  वक्त युवक और युवती औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद मैं रोज की तरह मिलने पहुंचे तो, स्थानीय व्यपारियों के द्वारा उनका विरोध करते हुए युवक को जमकर फटकार लगाई जिसके चलते युवक जाते-जाते अपने आप को विधायक का भतीजा होने की धमकी देते हुए चला गया।

स्थानीय व्यापारी का कहना है कि, कई दिन से यह दोनों इस क्षेत्र में खुलेआम अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे थे। जिसके कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था। इनको समझाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन हमारी बात उनकी समझ में नहीं आई। जिसके चलते आज सभी दुकानदारों ने इकट्ठा होकर युवक को फटकार लगाई और क्षेत्र से भगा दिया।

Don't Miss

error: Content is protected !!