हरिद्वार महन्त शुभम गिरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री ’’भारत रत्न’’स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री  को उनकी जयन्ती पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शत्-शत् नमन् किया तथा सभी को शुभकामनायें दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सपा कार्यकरणी सदस्य महन्त शुभम गिरी  ने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन, देश को आजाद कराने में उनका योगदान रहा हें , महन्त शुभम गिरी ने राष्ट्रपिता  के द्वारा चलाये गए स्वदेशी आन्दोलन, डांडी यात्रा, अंग्रेजो भारत छोड़ो आन्दोलन आदि पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा बताया गया, सत्य और अहिंसा का मार्ग आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्येकर्ताओ एवं आगन्तुकों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री ’’भारत रत्न’’स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

Don't Miss

error: Content is protected !!