हरिद्वार / दहेज उत्पीड़न व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना बहादराबाद द्वारा तीन लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार नगमा पत्नी शाहरूख पुत्र अजीमो रहमान निवासी सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार ने थाना बहादराबाद मैं लिखित तहरीर देकर तीन लोगों को नामजद करते हुए आरोप लगाया है कि शाहरुख पुत्र महबूब, महबूब पुत्र अज्ञात ,खुर्शीदा पत्नी महबूब निवासी गण ग्राम घोड़े वाली बहादराबाद हरिद्वार के द्वारा शिकायतकर्ता के साथ दहेज उत्पीड़न करते हुए गाली गलौज कर मारपीट करने के साथ जान से धमकी देने का आरोप लगाया गया है। उक्त संबंध में थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता के लिखित तहरीर के आधार पर तीन लोगों को नामजद करते हुए प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

Don't Miss

error: Content is protected !!