रावली महदूद के एसडी पब्लिक स्कूल में धनगर समाज ने मनाई गई लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 296 जयंती

खबर रावली महदूद से है आज रावली महदूद के एसडी पब्लिक स्कूल में सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए धनगर समाज ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 296 वी जयंती मनाई जिसमे सर्वप्रथम लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ, मनोज धनगर ने बताया की आज पूरे भारतवर्ष में धनगर समाज लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 296वी जयंती को हर्षोउल्लास से मनाया जा रहा हैं ।उन्होंने बताया कि आज लोकमाता देवी आहिल्याबाई होल्कर जी की जीवनी को समझने की जरूरत है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेलू राम प्रधान ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर विस्तार से उध्बोधन करने के साथ  यूवा पीढ़ी को अपने समाज के लिए जागरूक होने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर धनगर समाज की एक बैठक भी आयोजित की गई हैं ।जिसमें आगामी चुनाव को मध्य नजर रखते हुए धनगर समाज के वह लोग जिनकी राजनीति में अच्छी पकड़ है, ऐसे लोगों के लिए टिकट की मांग को लेकर चर्चा की गई है। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 296वी जयंती के अवसर पर धनगर समाज के लोगों ने कोरोना महामारी के संक्रमण से मृत लोगों की आत्मा शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण रख प्रार्थना भी की गई।

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर जिला अध्यक्ष इंद्रपाल धनकर, युवा जिला अध्यक्ष देवेंद्र पाल धनगर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जयंत धनगर, प्रदेश महासचिव अनिल धनगर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेलू राम प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी पाल, प्रदेश सचिव सुनील पाल, धनगर पाल परिवार युवा मंच दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष धनगर ओमप्रकाश पाल ,सुशांत पाल, संजय पाल ,धनगर नेता देव धनगर, शिवांग देव, उमंग देव धनगर, सक्षम देव, तरुण विशाल, शीरीश देव, आदि के संग समाज के आये लोग भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!