रिपोर्ट : मनव्वर कुरैशी
पिरान कलियर।आगामी काव़ड़ मेला 2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जोनल प्रभारी जोन-24 कलियर द्वारा क्षेत्र के कावड़ SPO व सम्भ्रांत नागरिको/जनप्रतिनिधियों/ ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल के साथ कलियर हज हाउस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में जनता से आगामी कावड़ मेला को सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु विचार विमर्श किया गया, सभी से उक्त यात्रा को निर्विवाद रुप से सम्पन्न कराये जाने हेतु अपील की गयी तथा जनता से अपेक्षित सुझाव भी मांगे गये । सभी के द्वारा इस कावड़ मेला पर पुलिस- जन सहयोग की भावना को प्रदर्शित करते हुए कावड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आश्वासन दिया गया कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उक्त गोष्ठी में जोनल प्रभारी जोन 24 श्री परवेज अली (पुलिस उपाधीक्षक , STF) सहायक जोनल प्रभारी निरीक्षक श्री राजेंद्र सिंह डांगी, श्री कमल मोहन भण्डारी (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिरान कलियर) व जोन 24 के सभी सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।
