रिपोर्ट : गुलज़ार अहमद
पिरान कलियर।पिरान कलियर के महमूदपुर में देर रात हंगामा,पुलिस द्वारा डीजे बंद कराने के बाद डीजे बजाने वालों ने ढोल नगाड़ों से काटा हंगामा,शिकायत करने वाले परिवार पर हमले की नियत से दुल्हा सहित दर्जनों लोग गली गलौच करते हुए दौड़े लेकिन गनीमत ये रही कि तभी मौके पर पुलिस पहुंच गई जिन्होंने मामला शांत कराया पुलिस की सक्रियता के कारण बड़ा हादसा होने से टला,फिर अगले दिन उक्त मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए जिसमें अर्सलान निवासी महमूदपुर ने एक तरफ से अश्लील हरकत की,तो उसी के जवाब में दूसरे पक्ष के शाबान निवासी महमूदपुर ने भी ऐसे ही अश्लील हरकत की जो अमर्यादित है ऐसी हरकत करने वालों से समाज में भय और अशांति का माहौल उत्पन्न होता है पुलिस प्रशासन को चाहिए कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए जिससे क्षेत्र का माहौल खराब करने वालों को माहौल खराब करने से पहले सौ बार सोचना पड़े। घटना से संबंधित वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें आरोपियों की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। उक्त मामले में पुलिस की सराहनीय भूमिका रही जिन्होंने समय रहते मामला शांत कराकर पुलिस बल तैनात करते हुए दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। नवनियुक्त पिरान कलियर थाना प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कुशल नेतृत्व के कारण पुलिस की सक्रियता से बड़ा हादसा होने से टल गया है और अब क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के कारण माहौल शांत है जिसके कारण क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की जमकर प्रशंसा हो रही है।

error: Content is protected !!