लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के मोटाहल्दू स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत स्कूल गई कक्षा 10 की छात्रा रास्ते से अचानक लापता हो गई। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी, लालकुआँ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल दलबल सहित मौके पर पहुंचे और छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया, डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से मोटाहल्दू तक गहन छानबीन की जिसमें पुलिस को झाड़ियों में छात्रा के कपड़े बरामद हुए। वही पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है साथ ही पुलिस ने छात्रा के घर के मोबाइल की सीडीआर निकाल कर जल्द ही बालिका को बरामद करने का दावा किया है।
स्कूल गई छात्रा अचानक हुई लापता, झाड़ियों में मिली स्कूल ड्रेस, फैली सनसनी
ByBKK News
Apr 10, 2026 55 views Uttarakhand News, क्राइम न्यूज़, खुलासा, गहन छानबीन, छात्रा लापता, मुकदमा दर्ज
