रिपोर्ट:मनव्वर कुरैशी
रुड़की।रहमानिया मदरसे में इस वर्ष ईद पर मुस्लिम समाज को विशेष ईद किट उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के तत्वावधान में वितरित की गई,जिसकी अध्यक्षता वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने की।इस किट में दूध,चावल,सेंवई,चीनी और ड्राई फूड जैसी आवश्यक सामग्री वितरित की गई।उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि यह किट उन गरीब मुस्लिम परिवारों के लिए है जो रमजान के पूरे महीने रोजे रखते हुए ईद को ठीक से मनाने में असमर्थ हैं।उन्होंने कहा कि रमजान के तीस रोजे रखने के बाद हर मुस्लिम परिवार को ईद मनाने का हक है और इस ईद पर सरकार भी ये ही चाहती है कि किसी भी गरीब परिवार को ईद की खुशियों से वंचित न रहना पड़े। वहीं एक ओर देश के प्रधानमंत्री की ओर से ईद कीट बांटी जा रही है सौगात ए मोदी। तो वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की ओर से भी पूरे प्रदेश में ईद के मौके पर ईद कीट बांटी जा रही है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने लगभग ढाई सौ लोगों को मदरसा रहमानिया में यह किट बांटी गई है और कल भी लगभग इतनी ही किट गरीब परिवारों को वितरित की जाएगी।इस मौके पर मदरसा रहमानिया के प्रशासक मोहम्मद मुस्तकीम,प्रधानाचार्य मौलाना अजहर उल हक,मौलाना अरशद कासमी,मुफ्ती मोहम्मद सलीम,प्रधान बहरोज आलम, मोहम्मद शमशाद, कारी मोहम्मद एहतेशाम, मौलाना मोहम्मद सदाकत, मुफ्ती फैजुल इस्लाम, मौलाना मोहम्मद यूसुफ, कारी कलीमुद्दीन,कारी मोहम्मद शाबान, कारी मुजाहिद हुसैन,फुरकान खान, मनव्वर कुरैशी, इमरान देशभक्त,सहित अनेक मोज्जिज लोग मौजूद रहे।

Don't Miss

error: Content is protected !!